Home

संसद में रूडी ने भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर को भारत रत्न या पद्म सम्मान देने की मांग

दिल्ली:आज सारण के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राजीव प्रताप रूडी ने लोकसभा में भोजपुरी भाषा के महान साहित्यकार, गीतकार, नाटककार और समाज सुधारक स्वर्गीय भिखारी ठाकुर को भारत रत्न या उपयुक्त पद्म सम्मान (पद्मश्री, पद्मभूषण, पद्मविभूषण) से मरणोपरांत सम्मानित करने की मांग की। इस संदर्भ सांसद श्री रुडी पहले भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री श्री अमित शाह को पत्र लिख चुके हैं। साथ ही भारत सरकार द्वारा आमंत्रित पद्म सम्मान हेतु ऑनलाइन नामांकन भी स्वयं उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत इस मुद्दे को उठाते हुए श्री रूडी ने कहा कि जैसे अंग्रेजी साहित्य में शेक्सपियर का नाम अमर है, वैसे ही भोजपुरी भाषा में भिखारी ठाकुर का नाम जनमानस में आदर और श्रद्धा से लिया जाता है। बिहार के सारण जिले के कुतुबपुर दियारा गाँव में जन्मे भिखारी ठाकुर ने औपचारिक शिक्षा न होने के बावजूद लोकभाषा, रंगमंच और सामाजिक विषयों को अपना माध्यम बनाकर पिछड़े समाज के बीच चेतना की अलख जगाई।

श्री रूडी ने बताया कि भिखारी ठाकुर के नाटक आज भी गाँव-गाँव में खेले जाते हैं और भोजपुरी समाज में उनकी लोकप्रियता अद्वितीय है। उन्होंने बेटी बचाओ, सामंतवाद, शराबबंदी, बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई, वह भी उस समय जब समाज में पिछड़े वर्गों को बोलने का अधिकार तक नहीं था।

सांसद रूडी ने सदन के माध्यम से सभी राजनीतिक दलों से इस पहल को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल भिखारी ठाकुर को होगा, बल्कि भोजपुरी भाषा, पिछड़े समाज और लोकसंस्कृति को भी एक राष्ट्रीय पहचान देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

2 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago