सारण(बिहार)जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा की ओर से 01 अक्टूबर, 2020 को सीनेट हाल में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलदेवता लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।
माल्यार्पण के ततपश्चात कुलपति महोदय द्वारा आतिथ्य स्वीकार कर पधारे अपने वरिष्ठ नागरिकों का फूल-माल तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो फ़ारुक़ अली ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि, “दुआओं के बीच दीवार नहीं होती। इसलिए आप सभी अभिभावक गण से दुआ की दरकार है। बिना टीम वर्क के विश्वविद्यालय कुछ भी नहीं कर सकता है। जिस प्रकार एक चना भाड़ नहीं फोड़ सकता है, उसी प्रकार एक अकेला कुलपति कुछ नहीं कर सकता है। आप वरिष्ठ जन हमें आशीर्वाद देने के लिए यहाँ आये, इसके लिए मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही कामना करता हूँ कि आप स्वस्थ शतायु हों। आपकी उपस्थित पाकर हम धन्य हुए। आपके चरणधूलि का हमेशा आकांक्षी रहेंगे क्योंकि आपके चरणधूलि हमारे लिए चन्दन के समान है। जवानों की जोश और बुजुर्गों का होश मिल जाये तो हम और मजबूत हो जाएंगे। हमें हर किसी का वाह लेने के लिए काम करना चाहिए। हमें किसी के साथ विनम्रता से पेश आनी चाहिए। कभी भी किसी का आह नहीं लेना चाहिए।” कुलपति महोदय की पत्नी व पूर्व प्राचार्या श्रीमती सबीना फ़ैज़ महोदया ने अपने सम्बोधन में कहा कि, “हम यहाँ उपस्थित युवाओं से अनुरोध करना चाहती हूँ कि आप अपने अभिभावक का सम्मान सहृदयता से समय देते हुए सेवा करें। यदि आप किसी कारणवश उनसे दूर हैं तो कोशिश करें कि हर रोज संवाद होता रहे।”
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो धीरेंद्र प्रसाद मिश्रा, प्रो रामाश्रय सिन्हा, प्रो अमरनाथ मिश्रा, प्रो मधुसूदन प्रसाद सिंह एवं प्रो कमलदेव प्रसाद आदि ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए सदैव मार्गदर्शन करते रहने का सहर्ष आश्वासन दिया। कार्यक्रम की कड़ी में डी.डी. बिहार के निदेशक श्री राजकुमार नाहर ने अपने सम्बोधन में बहुत ही भावुक दिखे। शोध छात्रा पूनम ने वृद्धजन को समर्पित भोजपुरी गीत गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो रवीन्द्र सिंह ने संक्षेप में वृद्धजन दिवस पर प्रकाश डालते हुए शारीरिक संरचना तथा स्वास्थ्य हेतु जरूरी तत्वों को वैज्ञानिक रूप से स्पष्ट किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो हरिश्चंद्र जी ने किया। विश्वविद्यालय के, पदाधिकारियों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति से सीनेट हाल भरा रहा। कुलसचिव ग्रुप कैप्टन श्री कृष्ण जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा हुई।उपरोक्त सूचना डॉ दिनेश पाल, ए.पी.आर.ओ. द्वारा दी गई।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment