सिवान:बसंतपुर गांधी आश्रम में राजद नेता प्रो. रविन्द्र राय के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम का फूल-माला से स्वागत हुआ। प्रेसवार्ता में शिवचंद्र राम ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का सपना लालू यादव ने साकार किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने बेजुबानों को जुबान दी। सबको सम्मान और अधिकार दिलाया।
शिवचंद्र राम ने कहा कि सामाजिक न्याय की देन है कि एक जूता सिलने वाले का बेटा विधायक और मंत्री बन सका। उन्होंने कहा कि लालू यादव सामाजिक न्याय के योद्धा हैं।
प्रो. रविन्द्र राय ने कहा कि तेजस्वी यादव आर्थिक न्याय के योद्धा हैं। उपमुख्यमंत्री रहते 17 महीने में 5 लाख नौकरियां दीं। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में महिलाओं के लिए माई बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपए देने की ऐतिहासिक घोषणा की गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अब रिटायर्ड अधिकारी सरकार चला रहे हैं। राज्य में राक्षस राज स्थापित हो गया है। कार्यक्रम में देवीलाल शर्मा, गणेश राय, संजय कुशवाहा, युवा संत नागमणि, अतुल राम, रंजन यादव, ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…
Leave a Comment