मुजफ्फरपुर:सदर थाना क्षेत्र के बारमतपुर स्थित लीची गाछी में बुधवार रात पुलिस टीम पर कुख्यात शूटर लालबाबु राय उर्फ सुनील कुमार ने फायरिंग कर दी। वह अपने साथी के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहा था। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में चार राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में लालबाबु राय के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वह पुलिस अभिरक्षा में है।
लालबाबु राय ने सदर थाना क्षेत्र में हुई दो बड़ी हत्याओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पहली घटना 18 मार्च 2025 की रात एनएच-102 रेवा रोड स्थित उतम मीट पराठा हाउस के पास हुई थी। बाइक सवार अपराधियों ने राम किशोर चौधरी उर्फ टुनटुन चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 220/25 दर्ज हुआ था।
दूसरी घटना 15 मई 2025 को एनएच-722 पर ग्राम पताही के पास हुई। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने संजय कुमार चौधरी उर्फ रामनवमी चौधरी और गुड्डु सिंह को गोली मारी थी। इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई थी। इस मामले में कांड संख्या 419/25 दर्ज किया गया था।
दोनों घटनाओं की जांच के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई थी। टीम में जिला आसूचना इकाई और सदर थाना की टीम शामिल थी। अब तक कांड संख्या 220/25 में चार और कांड संख्या 419/25 में तीन अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनकी जानकारी पहले की प्रेस विज्ञप्तियों में दी गई थी।
मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 19 जून को पुलिस को सूचना मिली कि वह बारमतपुर की लीची गाछी में मौजूद है। छापेमारी के दौरान उसने अपने साथी के साथ पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने चेतावनी के बाद आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें वह घायल हो गया।
घटनास्थल से एक देसी पिस्टल, पांच खोखा (7.65 एमएम) और तीन खोखा (9 एमएम) बरामद हुए हैं। बरामद हथियार को लेकर सदर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।
लालबाबु राय का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह सरैया थाना क्षेत्र के मनिकपुर का रहने वाला है। उस पर हत्या, लूट, डकैती, छिनतई और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। इनमें सदर थाना कांड संख्या 220/25, 419/25, सरैया थाना कांड संख्या 42/13, 474/14 और 283/10 शामिल हैं। पुलिस अन्य फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
Leave a Comment