भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के बीचों पंचायत में ताड़ी,देशी शराब उत्पादन एवं बिक्री में पारंपरिक रूप से जुड़े परिवारों के सर्वेक्षण को लेकर बुधवार को बीडीओ डा. कुंदन की अध्यक्षता में जीविका बीपीएम ईश्वर चन्द्र कुशवाहा के उपस्थिति में मनरेगा भवन में बैठक हुई।जिसमे जीविका कर्मी,विकास मित्र व चौकीदार को सर्वेक्षण करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि मोबाइल एप से जीविका,चौकीदार व विकास मित्र के द्वारा ताड़ी व देशी शराब के कारोबार से जुड़े परिवारों की सूची तैयार करना है।जिसको 07 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक सर्वेक्षण कर प्रखंड में जमा करना है।
विभागीय निर्देशानुसार राज्य के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ताड़ी के उत्पादन एवं बिक्री से पारंपरिक रूप से जुड़े परिवारों का सर्वेक्षण किया जाना है।इसको लेकर सभी पंचायत में पर्यवेक्षक तैनात किया गया।बीपीएम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ताड़ी व देशी शराब के उत्पादन एवं बिक्री में पारंपरिक रूप से जुड़े परिवारों के जीविकोपार्जन संबंधी गतिविधियों में सहयोग प्रदान करने के लिए नीरा परियोजना, सतत जीविकोपार्जन योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इसके माध्यम से संबंधित परिवारों को जीविकोपार्जन के विभिन्न गतिविधियों के लिए क्षमता वर्धन एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। बैठक में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, फार्म मैनेजर कृष्णा कुमार गुप्ता, कृषि समन्वयक सोनू कुमार, विकाश कुमार, रंजीत कुमार सिंह,ब्रह्मा बैठा, प्रभु राम सहित सभी जीविका कर्मी आदि शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment