Home

रामनवमी पर शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक

महाराजगंज(सीवान)अनुमंडल में स्थित मनोज मैरेज हॉल में रविवार की संध्या 6.30 बजे श्री राम सेवा समिति की एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्णगोपाल गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष कृष्णगोपाल गुप्ता ने बैठक की विभिन्न एजेंडा को सदस्यों के बीच रखा।

रामनवमी पर्व को लेकर बैठक करते समिति के सदस्य

सदस्यों ने मौसम में बदलाव को देखते हुए तय किया कि राम नवमी के पावन अवसर पर निकलने वाला शोभा यात्रा तीन बजे से निकाला जाएगा। शोभा यात्रा नखास चौक स्थित सती माई स्थान से निकाला जाएगा।

शोभा यात्रा नखास चौक से कर्पूरी पथ होते हुए पसनौली से कर्पूरी चौक, कर्पूरी चौक से शहीद स्मारक चौक होते हुए बाटा मोड़,बाटा मोड़ से सिहौता गल्लापट्टी से राजेंद्र चौक से मोहन बाजार होते हुए पुनः नखास चौक से पुरानी बाजार होते हुए शहीद स्मारक चौक पर पहुंचेगा।

वहा से शोभा यात्रा श्री बाला बाबा के मठ पर पहुंच कर समाप्त हो जाएगा। बैठक में विधि व्यवस्था, पेयजल आदि मुद्दो पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष बिरेश पाठक,

कोषाध्यक्ष बासुदेव कुमार गुप्ता,उप कोषाध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया,नीरज कुमार बरनवाल,पंकज कुमार, चंदन दुबे, रवि कुमार, सूरज कुमार,श्री निवास जी, संजय बाबा,उज्ज्वल कुमार तथा शहर के गणमान्य लोगों में हरिशंकर आशीष,मनोज कुमार त्यागी,मुनमुन सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ लोहा,मानवेंद्र कुमार अभय, संतोष सोनी,संतोष केसरी आदि उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago