नालंदा:जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में शनिवार को नगर जनसंवाद, महिला संवाद और अनुसूचित जाति-जनजाति विशेष विकास शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ वंचितों तक पहुंचे, इसके लिए तिथिवार माइक्रो प्लान के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। नगर निगम बिहारशरीफ और नगर परिषद हिलसा, राजगीर, इस्लामपुर के नवविस्तारित क्षेत्रों में 15 अप्रैल से 15 जून तक नगर जनसंवाद (मुहल्ला सभा) का आयोजन होगा। इसमें आवास, सड़क, नाला, पार्क, स्ट्रीट लाइट, सम्राट अशोक भवन, घाट, मोक्षधाम, स्मार्ट वॉटर, ड्रेनेज, जलापूर्ति, शौचालय और सिवरेज जैसी सुविधाओं के उन्नयन पर चर्चा होगी।
महिला संवाद कार्यक्रम के तहत 17 अप्रैल से 4 जून तक जीविका द्वारा एलईडी जागरूकता रथ चलाया जाएगा। इसमें जिले के 2254 ग्राम संगठनों से जुड़ी महिलाओं और गैर जीविका महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। महिलाएं अपने गांव और टोले की समस्याएं और आकांक्षाएं साझा कर सकेंगी। साथ ही सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय दे सकेंगी।
अनुसूचित जाति और जनजाति विशेष विकास शिविर 14 अप्रैल से तेलमर में शुरू होगा। जिला कल्याण विभाग के तहत जिले के 1573 महादलित टोलों में शिविर लगाए जाएंगे। हर बुधवार और शनिवार को शिविर में 22 सेवाएं दी जाएंगी। इनमें आवास, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आवासीय, जाति, आय प्रमाण पत्र और पेंशन शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने सभी वरीय और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में मिले आवेदनों का निष्पादन हर हाल में किया जाए। साथ ही सभी शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे।
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…
Leave a Comment