भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय बाजार के समाजसेवी कृष्णा शर्मा के निधन पर रविवार को शिव-दुर्गा मंदिर परिसर में बने यात्री धर्मशाला में आयोजित श्रधांजलि में सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल व पूर्व विधायक हेमनारायण साह शामिल हुए।
इस अवसर पर सांसद सीग्रीवाल ने कहा कि उनके निधन से पार्टी ने एक प्रमुख साथी को खो दिया है। उनकी अभी समाज को और पार्टी को जरूरत थी। मुखिया राजेश्वर साह ने कहा कि श्री शर्मा के नहीं रहने से बाजार उदास लग रहा है।
उन्होंने उनके परिजनों को सांत्वना दी। पूर्व विधायक श्री साह ने उनके मिलनसार स्वभाव की चर्चा की। कृष्णा शर्मा का बुधवार की शाम हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया था। स्वर्गीय शर्मा मुख्यालय बाजार के शिव-दुर्गा मंदिर संचालन समिति के कोषाध्यक्ष थे।
उनके निधन से बाजार ने एक अभिभावक खो दिया है। इस अवसर पर आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता परशुराम साह ने की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला मंत्री अवधेश पांडेय, पूर्व प्रमुख लखन मांझी, पूर्व मुखिया सुखारी मांझी, राजकिशोर शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, श्रीप्रकाश प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, रत्नदेव मिश्र, शुभम शर्मा, भगवान शर्मा, श्रीकांत शर्मा, विजय शर्मा, श्रीनिवास शर्मा आदि थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment