Home

भारत की सभ्यता पर पटना में राष्ट्रीय संगोष्ठी

पटना:बिहार संग्रहालय के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को “भारत के शैलचित्र एवं पुरातत्व” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका आयोजन पुरातत्व निदेशालय, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार ने किया। संगोष्ठी में देशभर से पुरातत्व, इतिहास और शैलचित्र के विशेषज्ञ, विद्वान, शोधार्थी और छात्र शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण निदेशक रचना पाटिल ने दिया। उन्होंने संगोष्ठी के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला।

पहले सत्र में प्रो. वी. एच. सोनावाने ने “Glimpse of Indian Rock Art” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता एक जीवंत सभ्यता है। इसके बाद प्रो. बंशी लाल मल्ला ने “Genesis of Indian Art” विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता सबसे प्राचीन और समृद्ध है। धर्मों में अभिव्यक्ति चित्रों के माध्यम से होती है। भारतीय दर्शन पंचमहाभूत से जुड़ा है। भारतीय समाज प्रकृति से गहराई से जुड़ा हुआ है।

डॉ. एस. बी. ओटा ने “Earliest Inhabitants of Ladakh and Their Artistic Creativity” विषय पर वक्तव्य दिया। उन्होंने बताया कि लद्दाख में सबसे अधिक रॉक आर्ट मिलती है।

डॉ. ऋचा नेगी ने “Rock Art and Ethnoarchaeology” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि लोक परंपरा, लोकगीत और लोककलाओं में भारत का समृद्ध इतिहास छिपा है।

संगोष्ठी में छात्रों, शोधार्थियों और आम लोगों ने गहरी रुचि दिखाई। संवाद सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन सत्र गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी कहकशाँ ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

यह संगोष्ठी बिहार में सांस्कृतिक और पुरातात्विक चेतना को बढ़ाने की दिशा में अहम कदम साबित हुई।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

चोरी के दस कैमरा के साथ भगवानपुर हाट दो युवक को लकड़ी नवीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…

1 hour ago

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago