Home

पुलिस ने 12 घंटे में डकैती का खुलास करते हुए 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

सिवान:जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के धूमनगर मोड़ पर 27 मार्च को दोपहर 3 बजे पांच अपराधियों ने अभिमन्यु कुमार से मारपीट कर उनकी Hero Xtream बाइक (UP52CD-9051) लूट ली। सभी आरोपी दो स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे। सूचना मिलते ही गुठनी थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 (मैरवा) के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने 12 घंटे के भीतर तकनीकी और मानवीय जांच कर सभी पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई बाइक और घटना में इस्तेमाल की गई एक स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली गई।

जांच में सामने आया कि अभिमन्यु कुमार लार स्थित मोटरसाइकिल एजेंसी में किस्त जमा कर सोहागरा के रास्ते अपने गांव गुठनी लौट रहे थे। तभी धूमनगर मोड़ के पास पांचों अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। मारपीट कर बाइक लूट ली।

गिरफ्तार आरोपियों में मंजेश चौहान (20 वर्ष), पिता राधेश्याम चौहान, निवासी सोहागरा घाट, थाना गुठनी। गोलू चौहान, पिता संतोष चौहान, निवासी धूमनगर, थाना गुठनी। शशि मद्देशिया, पिता उमेश मद्देशिया, निवासी घाट सोहागरा, थाना गुठनी। राजा कुमार, पिता नंदू गोड़, निवासी सोहागरा पूरब, थाना गुठनी। गोलू निषाद (19 वर्ष), पिता धूपनाथ निषाद, निवासी मौजा टोला कुशमा, थाना भाटपाररानी, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

गुठनी थाना कांड संख्या 98/25, दिनांक 27.03.25, धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। छापेमारी में गुठनी थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष गणेश चौहान, पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, संतोष राम, सहायक अवर निरीक्षक पंकज कुमार, बासुकी कुमार, पीटीसी छोटेलाल सिंह, गृहरक्षक विष्णुदेव ठाकुर, विजय कुमार राम और चौकीदार सोनू सिंह शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

2 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago