भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव में संचालित डॉ.जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल का वार्षिक महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसका विधिवत उद्घाटन जिला परिषद के अध्यक्ष संगीता देवी,जिला पार्षद बबीता देवी,फजले अली और भीआईपी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।इसके उपरांत विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई।जिसपर उपस्थित लोग झूम उठे।जिलाध्यक्ष संगीता देवी ने विद्यालय परिवार को वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि समाज में जब तक एक एक बच्चा शिक्षित नहीं हो जाता है तब तक डॉ.जाकिर हुसैन साहब के सपना पूरा नहीं होगा।उन्हें विद्यालय के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र किए जा रहे प्रयास की सराहना की।वही विद्यालय के संचालक नुसरत जहां ने आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर जिला पार्षद रेणु देवी,सरपंच श्रीराम उपाध्याय,श्रीभगवान महतो,बालेश्वर यादव,राजू राय,दरवेश आलम,अशोक ठाकुर,मोमेंद्र यादव,मालिक सिंह,राजीव श्रीवास्तव,मुकेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment