Home

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर काम की समीक्षा, 18 योजनाएं तय

नालंदा:जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान नालंदा में की गई घोषणाओं पर काम की स्थिति जानी गई। कुल 18 योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंताओं और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को तय समय में पूरा करें।

मुख्यमंत्री ने पंचाने सिंचाई योजना के जीर्णोद्धार और विकास की घोषणा की थी। सरमेरा में समेकित कृषि प्रणाली के लिए कृषि अनुसंधान केंद्र बनना है। हिलसा पूर्वी बाईपास पथ का निर्माण होना है। बरगइनिया पईन का जीर्णोद्धार किया जाना है। बिहारशरीफ में सोहसराय हॉल्ट के पास आरओबी-सह-रोटरी बनना है।

करायपरसुराय, हिलसा, एकंगरसराय और इसलामपुर प्रखंडों में लोकाईन नदी के तटबंध पर कटाव रोकने का काम होना है। मकनपुर से धमौली तक अधियारा नदी की गाद हटाई जाएगी। नूरसराय में 8 जगह एंटी फ्लड स्लुइस गेट बनेंगे। बेनार-सरमेरा पथ चौड़ा और मजबूत किया जाएगा।

बिहारशरीफ के एतवारी बाजार से उपरौरा मोड़ तक सड़क चौड़ी और मजबूत होगी। साथ ही आरओबी-सह-पहुंच पथ बनेगा। सरमेरा के धनावाडीह और गोपालबाद जमींदारी बांधों का जीर्णोद्धार होगा। नूरसराय संगत के पास जलजमाव की समस्या दूर की जाएगी।

बाबा मखदूम साहब मजार तक पहुंचने के लिए अलीनगर से बिहारशरीफ पूर्वी बाईपास तक सड़क चौड़ी और मजबूत होगी। पंचाने नदी के कोसुक घाट को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। पुराने रांची रोड का चौड़ीकरण होगा।

हसनपुर से राजगीर वायपास होते हुए राज्य खेल अकादमी-सह-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मोड़ तक सड़क चौड़ी होगी। ब्रह्मकुंड परिसर का समग्र विकास होगा। अस्थावां, इस्लामपुर, चंडी, रहुई, हरनौत और गिरियक में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन बनेंगे।

राजगीर वन क्षेत्र में ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण होगा। जेपी उद्यान, वेनुवन, घोड़ा कटोरा का विकास होगा। डायनासोर पार्क भी बनेगा।

बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, नजारत उप समाहर्ता और संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago