नई दिल्ली:विश्व हिंदी परिषद ने रितु महिपाल को ओड़िशा प्रांत का संयोजक मनोनीत किया है। महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने यह घोषणा की। परिषद को उम्मीद है कि रितु महिपाल हिंदी भाषा को देश-विदेश में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। परिषद का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करना है।
रितु महिपाल की नियुक्ति की अनुशंसा परिषद के ओड़िशा अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने की थी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी मिश्रा और राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक डॉ. नंदकिशोर साह ने उन्हें बधाई दी।
रितु महिपाल पिछले 10 वर्षों से साहित्य से जुड़ी हैं। उनकी पहली पुस्तक ‘इबादत-ए-इश्क़’ नोशन प्रेस से प्रकाशित हुई थी। यह पुस्तक पाठकों के बीच काफी लोकप्रिय रही। उनके लिखे पांच गाने सभी म्यूज़िकल ऐप्स पर उपलब्ध हैं। इनमें से दो गाने अंतरराष्ट्रीय गायिका अनुराधा पौडवाल ने गाए हैं। कान्हा पर लिखा भजन ‘मेरा कान्हा’ कृष्णा बैंड ने गाया है।
उनकी शेर-ओ-शायरी के कई वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उपलब्ध हैं। लाखों लोग इन्हें पसंद करते हैं। रितु महिपाल का कहना है कि वह अपनी शायरी के जरिए लोगों तक प्यार का पैग़ाम पहुंचाना चाहती हैं। अहिंदी भाषी क्षेत्र में हिंदी के प्रचार-प्रसार में वह लगातार सक्रिय हैं।
उनकी नियुक्ति पर विक्रमादित्य सिंह, मनीष कुमार पाण्डेय, मंजूश्री वेदुला, गोबिंद चौधरी, संगीता बनाफर, उमेश कुमार प्रजापति, आशीष कुमार विद्यार्थी, राजपाल यादव, विनोद कुमार सहित कई पत्रकारों, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment