छपरा(सारण)जिले में अपराधियों और शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए 28 मई को विशेष अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 61 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें शराब पीने के आरोप में 12, शराब कारोबार में शामिल 12, हत्या के प्रयास में 3, वारंट में 20, आर्म्स एक्ट में 4, अवैध खनन में 3, हत्या के एक मामले में 1, अनैतिक देह व्यापार में 2, बलात्कार में 1, पॉक्सो एक्ट में 1 और आईटी एक्ट में 2 आरोपी शामिल हैं।
अभियान के दौरान 67 वारंट, 63 समन, 14 इश्तेहार और 1 कुर्की का निष्पादन किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 96 वाहनों से 1 लाख 82 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया।
पुलिस ने 325 लीटर देशी शराब, 1664.80 लीटर विदेशी शराब, 3 ट्रैक्टर, 2 देसी कट्टा, 6 गोली, 2 चाकू, 6 मोबाइल, 2970 रुपए नकद, 3 अपहृत लड़कियां, 1 खोखा, 2 मोटरसाइकिल, 2 ई-रिक्शा और 2 पैकेट कंडोम बरामद किए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment