छपरा:Know Your Police प्रोग्राम के तहत सारण पुलिस ने मंगलवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रसलपुरा, डोरीगंज में जन जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी और वरीय अधिकारियों ने बच्चों से संवाद किया। उन्हें संभावित अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
बिहार पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को महिला हेल्पडेस्क और डायल-112 सेवा के बारे में बताया गया। बताया गया कि हर थाना में महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है। डायल-112 के जरिए कार्यस्थल और सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
घरेलू हिंसा, दहेज मांग, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए सारण पुलिस ने ‘आवाज दो’ कार्यक्रम शुरू किया है। इस अभियान के तहत छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्हें अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में क्विज का आयोजन हुआ। बच्चों के सपनों को आकार देने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। विजेता बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए।
पुरस्कृत बच्चों में अदिती कुमारी, आयुष कुमार, हंसिका कुमारी, नेहा कुमारी, अभिनव कुमार, सोनी कुमारी, सुशांत कुमार, आशीष कुमार, संजना कुमारी और रॉकी कुमार शामिल हैं।
छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…
रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…
50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…
छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…
छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…
पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…
Leave a Comment