Home

गरीब,वंचित समाज की लड़कियों के लिए शिक्षा आइकॉन हैं सावित्रीबाई:कुशवाहा

वैशाली के विभिन्न प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई माता सावित्रीबाई फुले की जयंती

हाजीपुर(वैशाली)भारत की महान शिक्षा सुधारक,बालिका शिक्षा की नायिका माता सावित्रीबाई फुले की 192 वी जयंती शैक्षिक संगठन एवं सामाजिक संगठन के तत्वाधान में वैशाली जिला कुशवाहा आश्रम परिसर में मनाया गया।इस अवसर पर शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा कि आज शिक्षा,चिकित्सा,खेल के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से लेकर अंतरिक्ष तक की सफर में लड़कियों को जो मुकाम मिला है उसकी मजबूत बुनियाद सावित्रीबाई फुले ने डाला था।पूरे भारत में सावित्रीबाई की जयंती संघर्ष सह प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई जानी चाहिए।आज गरीब,वंचित, दलित,अकलियत,पिछड़े ही नहीं सभी जातियों एवं जमात में लड़कियों की शिक्षा कि आइकॉन सावित्रीबाई फुले है।दुर्भाग्य है कि ऐसी महान शिक्षा नेत्री को वह सम्मान नहीं मिला जिस सम्मान की वो हकदार हैं।श्री कुशवाहा ने सरकार से मांग किया कि सावित्रीबाई फुले की जयंती सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रेरणा सह संघर्ष दिवस के रूप में मनाई जाए एवं इनके कार्यों को सभी वर्गों के सिलेबस में शामिल किया जाए।वैशाली जिला कुशवाहा संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार वनफुल ने सावित्रीबाई फुले के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उर्दू टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मोहम्मद अजीम उद्दीन अंसारी ने किया। कार्यक्रम में आयुष सिंह,प्रवीण कुमार, वंदना कुमारी,निधि कुमारी,साक्षी कुमारी,नीतीश कुमार के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।वहीं जिले विभिन्न प्रखंड के विद्यालयों मे माता सावित्रीबाई फुले को जन्म दिवस पर याद किया गया।शिक्षकों ने उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।वहीं जिले के महनार प्रखंड के लावापुर में भी जयंती समारोह आयोजित किया गया।जिसमें उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

2 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago