सारण:जिले के कोपा बरकाती मस्जिद के पास झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। एक आरोपी को वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। घटना 7 जून को हुई थी। पीड़िता ने कोपा थाना में आवेदन देकर बताया था कि बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसका मंगलसूत्र और सोने की चेन छीन ली।
मामले में कोपा थाना कांड संख्या 143/25 दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल तिवारी है। वह रसूलपुर, थाना लालगंज, जिला वैशाली का रहने वाला है। विशाल तिवारी पर पहले से भी मामला दर्ज है। डोरीगंज थाना कांड संख्या 208/25, दिनांक 8 जून 2025 को उस पर धारा 304 बीएनएस के तहत केस दर्ज है।
अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। कार्रवाई में कोपा थाना अध्यक्ष और थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…
रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…
50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…
छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…
छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…
पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…
Leave a Comment