Home

टेरुआ में आध्यात्मिक पुस्तक अमर सीढ़ी ग्रंथ का विमोचन

अमर सीढ़ी पुस्तक का विमोचन करते अतिथि

बैकुंठपुर(गोपालगंज)संत शिरोमणि कवि लक्ष्मी सखी जी महाराज के आश्रम टेरूवां मठ पर बाबा द्वारा रचित और मेरे द्वारा संपादित महान ग्रन्थ “अमर सीढ़ी” का विमोचन अध्यात्म और साहित्य के मर्मज्ञ स्वामी अतिदेवानंद महाराज तथा श्री ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा के कर कमलों द्वारा टेरूवां मठ पर हुआ। इस अवसर पर मठाधीश श्री जनार्दन सखी जी महाराज ने ,”अमर सीढ़ी “के अमर भजन को गाकर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामि अतिदेवा नंद महाराज ने बाबा के साहित्य की भूरि भूरि प्रशंसा की और बाबा के आश्रम के नजदीक एक गरीब परिवार के बच्चों के लिए एक विद्यालय खोलने के लिए पहल की।

प्रायणिक पत्रिका के संरक्षक और संस्थापक सेवा निवृत प्रमंडलीय शिक्षा निदेशक श्री ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा ने संत साहित्य पर गंभीर चर्चा की।एसबीआई के सेवानिवृत प्रबंधक श्री अमिताभ पांडेय ने बाबा के मठ से एक आध्यात्मिक वार्षिक पत्रिका प्रकाशित करने के लिए पहल की। इसी गांव के रहने वाले डॉक्टर ललन पांडे जिन्होंने अपना शोध ग्रंथ बाबा के साहित्य पर किया है,ने अपने वक्तव्य में” अमर सीढ़ी” के बारे में परिचय दिया और ग्रंथ की संक्षिप्त भूमिका प्रस्तुत की। अध्यात्म प्रेमी श्री बबन सिंह जी ने बाबा के साहित्य और भोजपुरी को जन जन में प्रचार प्रसार करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

ग्रंथ के संपादक प्रो.डॉ.अमर नाथ प्रसाद ने संत कवि रचित चारों महान ग्रंथों में प्रयुक्त अध्यात्म और साहित्य पर विशेषकर भोजपुरी के कुछ दुर्लभ शब्दों पर प्रकाश डाला।सेवानिवृत शिक्षक श्री जगदीश शर्मा ने बाबा पर लिखी स्वरचित कविता का पाठ किया।

इतिहास के व्याख्याता डॉ वाल्मीकि कुमार,संस्कृत के विद्वान श्री ब्रजेश मिश्रा,पत्रकार नागमणि जी इत्यादि विद्वान जनों द्वारा बाबा के साहित्य पर प्रकाश डाला गया और आज के बदलते परिवेश में इसके उपादेयता पर जोर दिया गया।मठिया के बगल के गांव फैजलाहपुर के रहने वाले अंग्रेजी के विद्वान डॉक्टर सुभाष राय ने बाबा के कुछ रहस्यमय चमत्कारों की चर्चा की।

इस पावन पुनीत अवसर पर जाने माने आयुर्वेद चिकित्सा वैद्य श्री मनोज मिश्रा,धर्मानुरागी समाजसेवी बाबू भाई,डॉ श्याम मोहन शाही,डॉ सुबोध कुमार, डॉ संदीप कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ मन्नी राम,शिक्षक रंजीत कुमार,श्री मुकेश कुमार,राजीव कुमार,धर्मेंद्र कुमार पाण्डे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago