सारण:जिले के सोनपुर थाना और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बैंक डकैती के मामले में वांछित शशिरंजन कुमार को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 12 जुलाई 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। शशिरंजन कुमार सोनपुर थाना कांड संख्या 269/23, दिनांक 13 अप्रैल 2023, धारा 396 भारतीय दंड संहिता और 27 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शशिरंजन कुमार, पिता मनोज भोक्ता, निवासी मथुरापुर, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर जिले में वांछित और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह सफलता मिली है। टीम में सोनपुर थाना के थानाध्यक्ष, अन्य पुलिसकर्मी और एसटीएफ के अधिकारी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment