भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सहसराँव उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्रों ने बुधवार को बीइओ को आवेदन दिया। बीइओ के अनुपस्थिति में बीआरपी डॉ. सुमन कुमार सिंह ने छात्रों से आवेदन प्राप्त किया।दिए आवेदन में छात्रों ने बताया है कि विद्यालय का स्मार्ट क्लास का संचालन,शौचालय की सफाई, पीने के लिए शुद्ध पे जल नहीं मिल रहा है।जबकि इन सभी कार्यो को कराने के लिए प्रधानाध्यपिका अंजू कुमारी से कई बार निवेदन किया गया है।जब दुबारा बुधवार को इन कार्यो को कराने के लिए बोला गया तो प्रधानाध्यपिका ने छात्रों को धमकाते हुए बोली कि तुम लोगों को जहा जाना है जाओ इन सभी कार्यो को कराने की हमारी जिम्मेदारी नहीं है।छात्राओं ने बताया कि विद्यालय का शौचालय की साफ सफाई नहीं होने व शुद्ध पे जल की आपूर्ति नहीं होने सभी छात्र/छात्राओं व शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि इन सभी कार्यो को कराने के लिए सरकार के द्वारा कंटीजेंसी राशि की व्यवस्था की जाती है।बीआरसी में आवेदन देने वालो में कल्पना कुमारी, निकी कुमारी, अंजू कुमारी, रौशनी कुमारी, अभिषेक कुमार, रूपा कुमारी, ऋतिक कुमार, प्रीतम कुमार, विशाल कुमार,अमन कुमार व सरोज कुमार सहित दो दर्जन से अधिक छात्र/छात्राए शामिल थे।इस मौके पर बीआरसी में सीआरसीसी चन्द्र भूषण कुमार व शिक्षक विजय ठाकुर उपस्थित थे।
इस संबंध में दूरभाष पर बीइओ रीता कुमारी से बात करने पर बताया कि छात्रों के शिकायत पर जांच कर संबंधित दोषी पर करवाई की जाएगी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment