Home

महाराजगंज में कॉलेज प्रशासन के द्वारा अवैध वसूली को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन करते छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

सीवान(बिहार)जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित आरबीजीआर महाविद्यालय के द्वारा स्नातक तृतीय खंड के परीक्षा प्रपत्र एवं नामांकन में छात्राओं एवं एससी/एसटी के छात्र छात्राओं से नामांकन शुल्क के नाम पर अवैध वसूली के खिलाफ में आरएसए के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा केवल परीक्षा शुल्क लेने की नोटिफिकेशन जारी किया गया और छात्राओं एवं एससी/एसटी छात्र-छात्राओं से नामांकन शुल्क के नाम पर महाविद्यालय प्रशासन के द्वारा 510 रुपया अत्याधिक अवैध वसूली लिया जा रहा था।

आरएसए के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सबसे आश्चर्यचकित बात यह कि महाविद्यालय के काउंटर पर रसीद अवैध व्यक्ति के द्वारा रसीद काटा जा रहा है।जिसका संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरा जोर विरोध किया गया।

महाविद्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।अगर इस पर तुरंत रोक नहीं लगाया गया तो संगठन बाध्य होकर महाविद्यालय में तालाबंदी करेगी।जिसकी सारी जवाबदेही महाविद्यालय प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सलोनी कुमारी ,पूजा कुमारी, शिल्पा कुमारी, रजनी कुमारी ,अर्चना कुमारी, पुष्पा कुमारी ,प्रिया कुमारी, शिवानी कुमारी ,आराध्या कुमारी ,मंजू कुमारी ,राजेंद्र कुमार ,शुभम कुमार विकेश कुमार सिंह ,अमित सिंह आदि थे।

इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य बी.के. पंडित ने बताया कि 510 रुपया की राशि जायज लिया जा रहा था, छात्रों के आपत्ति पर यूनिवर्सिटी के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago