सिवान:मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अप्रैल 2025 को आयोजित की गई। सिवान के जिला पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। उनके साथ समीक्षा के लिए निर्धारित विभागों के कार्यालय प्रधान भी एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने भवन निर्माण, उद्योग, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन और योजना एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों के प्रधान सचिव और सचिवों ने एजेंडा के अनुसार पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। जिलों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों के आधार पर रैंकिंग भी जारी की गई।
मुख्य सचिव ने विभागवार एजेंडा के अनुसार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। कार्यों में तेजी लाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। यह बैठक हर महीने के तीसरे मंगलवार को आयोजित की जाती है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment