Home

15 अगस्त को गांधी मैदान में होगा मुख्य समारोह

सिवान:स्वतंत्रता दिवस 2025 समारोह की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने की। उन्होंने कहा, इस बार भी 15 अगस्त को समारोह पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया जाएगा।

मुख्य समारोह गांधी मैदान सिवान में होगा। यहां सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। समाहरणालय परिसर में 10 बजे, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में 10:15 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 10:25 बजे, जिला परिषद में 10:40 बजे, बिहार गृह रक्षा वाहिनी में 10:50 बजे और पुलिस लाइन मैदान में 11:05 बजे ध्वजारोहण होगा।

इसके बाद महादलित टोलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे। इनमें जिलास्तरीय और अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे। वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे।

गांधी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण जिला प्रशासन सिवान के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। इसके लिए जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने परेड की तैयारी पहले से शुरू करने को कहा। दोपहर में प्रशासन वर्सेस मीडिया क्रिकेट मैच होगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को पूरे शहर की विशेष सफाई और चौक-चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की रंगाई-पुताई कराने का निर्देश मिला।

15 अगस्त की शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक टाउन हॉल सिवान में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। बैठक में सभी जिला और अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

2 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago