तेज आंधी में पेड़ गिरा, महिला की मौत
बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में सोमवार शाम तेज आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 58 वर्षीय अलीमुन बेगम की पेड़ गिरने से मौत हो गई। वह हज़रत अली की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार, अलीमुन बेगम किसी काम से बाहर थीं।

तभी तेज हवा में एक पेड़ जड़ से उखड़कर उनके ऊपर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी जान चली गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव वालों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

तभी तेज हवा में एक पेड़ जड़ से उखड़कर उनके ऊपर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी जान चली गई। हादसे के बाद