गौरीकिरण छपरा
हरिहर क्षेत्र सोनपुर में चैत अमावस्या के दिन शनिवार को त्रिवेणी महाआरती का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर माँ तारा सेवा निधि की ओर से किया गया। नारायणी, गंगा और सोनभद्र नदियों के संगम पर स्थित त्रिवेणी हरिहर क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से यह आरती की गई।हर अमावस्या को भारत वंदना घाट, सोनपुर में और हर पूर्णिमा को कौनहारा घाट, हरीपुर में त्रिवेणी महाआरती होती है।
अमावस्या को हर की आरती और पूर्णिमा को हरी की आरती होती है। दोनों के मिलन से त्रिवेणी महाआरती का स्वरूप बनता है।शनिवार को हुए आयोजन में वेद मंत्रों और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ऐसा प्रतीत हुआ जैसे हरिद्वार और काशी का स्वरूप हरिहर क्षेत्र में उतर आया हो। श्रद्धालुओं को विश्वास हुआ कि एक दिन यह क्षेत्र भी काशी और हरिद्वार की तरह विकसित होगा।
माँ तारा सेवा निधि के संस्थापक महाकाल बाबा के मार्गदर्शन में संस्था के सभी सदस्य और पदाधिकारी आयोजन में शामिल हुए। सुशील चंद्र शास्त्री के नेतृत्व में आचार्य अनिल, आचार्य अभिषेक, आचार्य अर्जुन, आदित्य, किसन, अविनाश, विपिन, सोनू और राजीव ने आरती को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी रूबी देवी रहीं। दयानंद, विद्यानंद, अनिल, तिवारी और कृष्णा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment