Home

सारण में सड़क दुर्घटना में नव विवाहित युवक सहित दो की मौत

सारण(बिहार)जिले के पानापुर क्षेत्र में मंगलवार की संध्या में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृत दो युवक में एक युवक की शादी दो दिन पहले (28 नवंबर) हुई थी। हाथों की मेहंदी का रंग अभी फीका भी नहीं हुआ था, कि उसकी मौत हो गई। आज उसके घर नई दुल्हन के घर आने की खुशी में पार्टी थी। उसी का सामान खरीदने के लिए अपनी मां के साथ बाइक से गया था।
घटना पोखरेरा बगही गांव में ग्रामीण सड़क पर हुआ। जहां दो बाइक की भीषण टक्कर में 2 की मौत हो गई। वहीं हादसे में 3 लोग घायल हैं।युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि बुधवार को हम गांव के लोगों को भोज देने वाले थे। रोशन ​​​भोज का सामान खरीदने बाजार गया था। तभी दुर्घटना का शिकार हो कर कल के गाल में चला गया।

मृत युवक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र बगही गांव के रोशन कुमार (29 वर्ष) और पानापुर के दुबौली गांव के अमित कुमार (27वर्ष) के रूप में हुई।

नव विवाहित युवक का छत्तीसगढ़ के रायपुर में 27 नवंबर को रोशन की शादी हुई थी। जिसके बाद 28 को विदाई करने के बाद 29 तारीख को सभी परिवार तरैया के बगही गांव पहुंचा हुआ था। 30 तारीख को गांव में ग्रामीण पूजा के बाद भोज देने की तैयारी चल रही थी। तभी नव विवाहित युवक दुर्घटना का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पूरे क्षेत्र में गम की लहर दौड़ पड़ी।

घटना के बाद घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना था को युवक अगर हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। सिर में गंभीर चोट लगना ही मौत का कारण बताया जा रहा। युवक रायपुर में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

2 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago