Home

टेंपू और ट्रक के टक्कर में भगवानपुर के दो किशोर की मौत,शव पहुंचते ही गांव में मातम पसरा

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी राधेश्याम साह के दो किशोर की सड़क दुर्घटना में गुरुवार को मौत हो गई है।मौत की सूचना मिलने के बाद से गांव में चीत्कार मच गया है।घटना के संबंध में बताया का रहा है दोनों किशोर मौसी के घर शादी समारोह खत्म होने के उपरांत घर वापस आ रहे थे तभी मोतिहारी के डुमरियाघाट के पास टेंपू और ट्रक में टक्कर हो गई।

जिसमे चार लोगों को मौत हो गई।जिसमे राधेश्याम साह दो किशोर नीतीश कुमार 13 वर्ष और छोटी कुमार 11 वर्ष की भी मौत मौके पर हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया।वही शादी की खुशी का माहौल मातम में बदल गया।वही घटना की सूचना मिलते ही मृत किशोर के पिता राधेश्याम साह घटना स्थल के लिए आननफानन में निकल गए है।मृतक किशोर दो भाई और एक बहन था।

दोनो किशोर की मौत से परिवार उजड़ गया है। वही घटना को सूचना मिलने के बाद लोगों को भीड़ उमड़ पड़ा है।मृत मासूमों का पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया।दोनो मासूमों का एक झलक देखने के लिए गांव के आसपास के लोग उमड़ पड़े।मृतक मासूम के पिता गांव गांव घूम कर कबाड़ी खरीदने और बिक्री कर परिवार का भरण पोषण करते थे,दोनो मासूमों के मौत के बाद उनकी स्थित विक्षिप्त हो गई है।सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि विकास सिंह वीरप्पान सहित एन लोग पहुंच परिवार को सांत्वना दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago