जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत कई गणमान्य भी हुए शामिल,शोकाकुल परिवार को ढांढस बढ़ाया
हाजीपुर(वैशाली)जिले के जन्दाहा प्रखंड के नव गठित नगर पंचायत जन्दाहा निवासी व अरनियां पंचायत के पूर्व नौजवान मुखिया विकास कुमार(38 साल लगभग)का इलाज के दौरान बीते देर रात पटना के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।निधन की खबर मिलते ही पूरे जन्दाहा बाजार समेत प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।विकास कुमार के निधन की खबर पर जन्दाहा बाजार स्थित उनके आवास पर रात से ही लोगों का हुजूम उनके आखरी दीदार को उमड़ पड़ा।विकास कुमार के निधन से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी निजी तौर पर काफी मर्माहत हैं। निधन की खबर मिलते ही विकास कुमार के घर पर पहुँचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बढाया।विकास कुमार बीते बुधवार को ही अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद जन्दाहा के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद पटना स्थित अपोलो अस्पताल में रेफर कर दिए गये थे।जहां वह इलाज के दौरान बीते देर रात आखरी सांस ली।विकास कुमार के परिवार में तीन छोटी बेटी और बीवी हैं जो रोते रोते अपना हाल बुरा कर रखा है।इनके अंतिम संस्कार की यात्रा में हर तबके के लोगों का जनसैलाब शामिल हुआ।पूरा बाजार शोक मना रहा है।निधन की खबर के बाद जन्दाहा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार,अंचलाधिकारी निशांत कुमार,थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम,मोहम्मद हकीमुद्दीन खान,नगर पंचायत जन्दाहा की मुख्य पार्षद कुमारी धर्मशीला,उप मुख्य पार्षद सरिता कुआरी,अरनियां पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप राय,युवा समाजसेवी विजय कुमार राय,पूर्व प्रखंड प्रमुख रामनाथ रमण,पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रेम शंकर पासवान,पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र कुमार उर्फ जेपी,पूर्व सरपंच गामा सिंह,वार्ड पार्षद मोहम्मद नूर आलम,वार्ड पार्षद उम्मीदवार मोहम्मद जमाल,मोहम्मद जमशेद,मोहम्मद इम्तियाज,विजय सिंह,विजय कुशवाहा,राजू कुमार,जन्दाहा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा,पूर्व मुखिया संजीव गुप्ता,पूर्व मुखिया सत्यनारायण चौधरी,बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड जन्दाहा के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर अली,पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता समेत अन्य प्रशासनिक,राजनैतिक,सामाजिक व गणमान्य लोग शामिल हुए और शोक व्यक्त किया।
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…
Leave a Comment