Home

टेलीमेडिसीन के जरिए वीडियो कॉल से मरीजों का हो रहा है बेहतर इलाज

ग्वालपाड़ा में दर्जनों लोगों को मिला टेलीमेडिसीन चिकित्सा का लाभ:
वीडियो कॉल के माध्यम से जटिल से जटिल रोगों का मुफ्त इलाज और परामर्श दिया जा रहा है:
गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों आदि को आसानी से निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श हो रहा है उपलब्ध:

मधेपुरा(बिहार)जिले में स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसीन की सुविधा दी जा रही है। ग्वालपाड़ा के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों यथा- प्रखंड के सभी वी.एच.एस.एन. डी सत्र स्थल सहित,आंगनबाड़ी केंद्रों,पंचायतों एवं अन्य क्षेत्रों में अबतक दर्जनों की संख्या में मरीजों द्वारा टेलीमेडिसीन चिकित्सा व्यवस्था का लाभ स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिया जा रहा है। वहीं कई मरीजों को तत्काल उपलब्ध दवाएं भी दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस सुविधा से अब घर बैठे ही मरीजों के कई प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। जिससे उनके चेहरों पर खुशी देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शुरू टेलीमेडिसीन सुविधा के माध्यम से निपुण चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं दवा मिलने से मरीजों को काफी राहत मिल रही है।

मरीजों को इलाज के साथ मिल रही है दवाएं:
ग्वालपाड़ा के पंचायत बिरगांव चतरा,आंगनवाड़ी केंद्र 117 पर सोमवार को टेलीमेडिसिन सेवा के माध्यम से लोगों को परामर्श दिया गया। टेलीमेडिसिन सेवा के दौरान केंद्र पर एएनएम रूपम कुमारी के आलावा सेविका विभा कुमारी एवं सहायिका अंजली कुमारी मौजूद रही। कार्यों का अनुवीक्षण लेडी सुपरवाइजर मिताली कुमारी के द्वारा किया गया।

मौके पर सेवा प्रदान कर रही ए एन एम रूपम कुमारी ने बताया टेलीमेडिसीन सेवा के माध्यम से 37 प्रकार की दवाएं मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही हैं। मरीजों को चिकित्सकों द्वारा परामर्श अनुरूप दवायें भी निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही हैं।

टेलीमेडिसीन से चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया जा रहा है:
जिले के सीएस डॉ.अमरेन्द्र नारायण शाही ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के व्यक्तियों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ई-संजीवनी के माध्यम से टेलीमेडिसीन से चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी के माध्यम से सभी ग्राम स्वास्थ्य सेवाओं के साथ चिकित्सीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

टेलीमेडिसीन सेवा के माध्यम से घर बैठे ही समस्याओं का समाधान सम्भव:
सीएस ने बताया कि टेलीमेडिसीन सेवा के माध्यम से घर बैठे ही समस्याओं का समाधान सम्भव है। वर्तमान हालातों को देखते हुए लोगों को अपने नजदीकी टेलीमेडिसिन स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज करानें में सुविधा हो रही है। इससे अनावश्यक ख़र्च नहीं होती व समय की भी बचत होती है। अस्पतालों की भीड़ को कम करने के लिए टेलीमेडिसिन सेवा की शुरुआत की गयी है। इसके माध्यम से आप घर बैठे ही सामान्य बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago