बनियापुर (सारण)बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने की तिथि नजदीक आ रही हैं वैसे वैसे ही अब प्रत्याशी अपनी अपनी दावेदारी पेश कर क्षेत्र में राजनितिक सरगर्मी बढ़ाने लगे हैं।इसी क्रम में शुक्रवार को सारण जिले के बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से रवि प्रकाश कुशवाहा ने बनियापुर में प्रेस कांफ्रेस कर आगामी विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने की घोषणा कर कई स्थापित पार्टी के प्रत्यासियों का नींद हराम कर दिया हैं।उन्होंने ने बताया की लगातार क्षेत्र के लगभग सभी पंचायत तथा गांव में घूम कर लोगों से मिलकर समर्थन हासिल कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि रामधनाव, मनोपाली, हरपुर कराह, सतुआ सहित अन्य सभी पंचायत के नवजनाव, युवा, महिला तथा दबे कुचले समाज के सभी लोग समर्थन दे रहे हैं।और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव टिकट वाले प्रत्याशी से ज्यादा मजबूती से चुनाव लड़ने की घोषणा की।इसके साथ ही एनडीए और महागठबंधन के समीकरण में सेंधमारी करनी शुरू कर दी हैं।बताया जा रहा हैं की रवि प्रकाश कुशवाहा के चुनाव लड़ने से एनडीए प्रत्याशी को ज्यादा नुकसान होने जा रहा हैं।
ऐसे में देखा जाए तो बनियापुर में लगातर दो बार से केदार सिंह राजद के टिकट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार देखना होगा की बनियापुर से राजद केदार सिंह को टिकट देता हैं या किसी दूसरे प्रत्याशी पर दाव लगाता हैं।प्रेस कांफ्रेस के बाद उन्होंने ने अलग अलग पंचायत से आए समर्थकों को गमछा देकर सम्मानित किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment