लखनऊ:उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला रिसोर्स पर्सन का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सोमवार को बक्शी का तालाब स्थित राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में शुरू हुआ। प्रशिक्षण का विषय संकुल स्तरीय संघ पंजीकरण और अनुपालन रहा।
उद्घाटन सत्र में उपायुक्त नीति श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना जरूरी है। उन्हें गरीबी और कुरीतियों से बाहर निकालने के लिए प्रयास करने होंगे। आज महिलाएं प्रेरित हैं। उन्होंने समाज में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
उपायुक्त सुषमा देवी ने कहा कि महिलाएं अपने आर्थिक फैसले खुद ले सकें, इसके लिए उन्हें सक्षम बनाना होगा। समूह से जुड़ी महिलाएं केवल खुद के लिए नहीं, बल्कि सामूहिक लाभ के लिए काम करें।
डॉ. नंदकिशोर साह ने बताया कि प्रशिक्षण में संकुल स्तरीय संघ के बायोलॉज, ऑडिट, अनुपालन, इनकम टैक्स, जीएसटी, पैन कार्ड और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण रोल प्ले, फ्लिपचार्ट और प्रोजेक्टर के माध्यम से होगा।
संस्थान के सत्र निदेशक डॉ. सत्येन्द्र गुप्ता ने प्रशिक्षण के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। फैकल्टी डॉ. विनीता रावत ने अतिथियों का स्वागत और आभार जताया। स्टेट रिसोर्स पर्सन मोरीष कुमार और अमितेश प्रशिक्षक के रूप में शामिल हुए। प्रतिभागियों में राजीव अग्रवाल, बीबी कटियार, उर्मिला, रमेश, अतुल पांडेय, विवेक और राहुल पांडेय ने सत्र को संबोधित किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment