महाराजगंज(सीवान)रामनवमी के मौके पर पुलिस प्रशासन के परस्पर सहयोग के कारण श्रीराम शोभायात्रा के सफलता पर गुरुवार को श्री राम सेवा समिति के तत्वधान में महाराजगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष श्री सिंह ने श्री राम सेवा समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि समिति के सदस्यों के परस्पर सहयोग के कारण ही रामनवमी के मौके पर निकाला गया भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का सफल संचालन हुआ। इसके लिए श्री राम सेवा समिति के सभी सदस्य धन्यवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के आयोजन के सफलता का मूल मंत्र समिति के सदस्यों में आपसी सहयोग, भाईचारा तथा प्रशासन के सहयोग से ही संभव है। मौके पर श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, उपाध्यक्ष बीरेश कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष वासुदेव कुमार, उप कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, तथा पंकज कुमार, चंदन दुबे, संजय बाबा, रवि कुमार श्रीनिवास कुमार आदि सदस्य मौजूद थे।
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…
Leave a Comment