Homeदेशबिहारराजनीति

मंडल आंदोलन के अगुआ शरद यादव का निधन से राजनीतिक जगत को अपूर्णीय क्षति

भगवानपुर हाट(सीवान)गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह मंडल आंदोलन के अगुआ रहे शरद यादव का निधन दिल्ली के निजी अस्पताल में हो गया।इसकी सूचना मिलते ही उनके सहयोगी और समर्थको में शोक की लहर दौड़ गई।शरद यादव के साथ कार्य करने वाले महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी अशोक कुमार शर्मा ने कहा की शरद यादव के निधन होने से देश के राजनीतिक जगत को अपूर्णीय क्षति हुआ है।जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।उन्होंने कहा की देश उन्हे मंडल आंदोलन के अगुआ के रूप में हमेशा याद करेगा।उन्होंने बताया की शरद यादव का भगवानपुर से गहरा नाता रहा है।भगवानपुर में दो बार चुनावी सभा को संबोधित किया है।निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में राजद नेता रबिंद्र राय,अशोक राय,जेडीयू नेता टुनटुन प्रसाद,बंगाली प्रसाद,पंकज सिंह सहित लोग शामिल है।