Green jersey beat blue jersey in inter house cricket competition
सीवान बिहार
सीवान(बिहार)जिला के करमलिहाता में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में अंतर सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।जिसमे शारीरिक शिक्षक अजय पाठक के देखरेख में दिनांक 16 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक प्रतियोगिता खेला गया।जिसमें चार सदनों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया।जिसमे नीला टीम के कप्तान वसीम अकरम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 85 रन का स्कोर खड़ा किया था।जिसमें स्कोर का पीछा करते हुए हरी जर्सी के कप्तान अभिजीत कुमार के नेतृत्व बेहतरी प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों में तीन विकेट के नुकसान पर 86 रन बना कर मैच जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया।
विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्राचार्य डा.सुधांशु भूषण मिश्र ने टॉफी देकर उत्साह वर्धन किया।इस मौके पर प्रियदर्शी विश्वकर्मा अभिजीत अभिनव,अमल,आयुष,विनीत,अभिषेक,आशुतोष, राजीव, अभिषेक सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment