Home

बुधवार को सीवान की धरती पर भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण का होगा जोरदार स्वागत :एजाज अहमद

भगवानपुर हाट(सीवान)आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भीम आर्मी प्रमुख सह आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण बिहार के दौरे पर है। इसी दौरे के क्रम में बुधवार को सीवान में रोड़ सो का कार्यक्रम है। इसके उपरांत महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के करसौत,मौनिया बाबा मोड़,रगड़गंज,महुआरी,देवड़िया,पटेढा होते हुए भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय पहुचेंगे। इसी आने के क्रम में महुआरी देवड़िया में उनका स्वागत व माल्यार्पण का कार्यक्रम निर्धारित है।इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी महाराजगंज विधानसभा के प्रत्याशी एजाज अहमद ने देते हुए बताया कि भाई चंद्रशेखर आजाद के आगमन पर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारी में लगे हुए है।भगवानपुर बाजार से होते हुए बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय होते हुए भगवानपुर प्रखंड के बनसोही पंचायत के सरेया गांव में दिन के दो बजे कार्यकर्ताओं के बैठक को संबोधित करेंगे।बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उनके दुखदर्द को समझेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago