पंचायत आम चुनाव 2020
द्वितीय चरण हेतु 22 सितम्बर को भवानी निकेतन महाविद्यालय से रवाना होंगे आरओ दल
रोहिताश मीणा
जयपुर(राजस्थान)जिले में पंचायत आम चुनाव 2020 के 3 अक्टूबर को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु रवाना होने वाले रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी दलों को ग्राम पंचायतों के आवंटन के लिए रेण्डमाइजेशन सोमवार को सम्पन्न हुआ।
द्वितीय चरण में जयपुर जिले की पंचायत समिति बस्सी, माधोराजपुरा, दूूदू एवं जोबनेर की कुल 90 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन होना है। इसके लिए 22 सितम्बर 2020 को भवानी निकेतन महाविद्यालय से रवाना होने वाले 90 सक्रिय दलों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा के कक्ष में सोमवार पूर्वान्ह रैण्डमाइजेशन सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री पुरूषोत्तम शर्मा एवं प्रभारी अधिकारी मतदान दल प्रकोष्ठ सुश्री प्रतिभा पारीक उपस्थित रहीं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment