Home

पटना में 10 दिवसीय निःशुल्क अभिनय कार्यशाला का आयोजन

पटना:एसोसिएशन फॉर सोशल हारमोनी एंड आर्ट के तत्वावधान में 10 दिवसीय निःशुल्क अभिनय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ द एक्टर्स स्पेस एंड एक्टिंग स्कूल, पटना  में किया गया। यह कार्यशाला 20 दिसंबर 2025 से 30 दिसम्बर 2025 तक आयोजित की जा रही है। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आए युवा प्रतिभागी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यशाला के पहले ही दिन प्रतिभागियों में दिखा उत्साह और ऊर्जा इस आयोजन की सफलता का संकेत दे रहा है।

इस विशेष अभिनय कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में बिहार के चर्चित युवा रंगकर्मी, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एवं मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय (एमपीएनएस) के पूर्व छात्र जहांगीर खान प्रतिभागियों को अभिनय की बारीकियाँ सिखा रहे हैं। अपने लंबे रंगमंचीय अनुभव के आधार पर वे प्रतिभागियों को अभिनय के सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों पक्षों से परिचित करा रहे हैं।

कार्यशाला के प्रथम दिन परिचयात्मक सत्र के उपरांत अभिनय के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर गंभीर चर्चा की गई। इस दौरान एकाग्रता बढ़ाने, शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करने, सामूहिक भावना के साथ कार्य करने तथा अनुशासन के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न अभ्यासों के माध्यम से यह सिखाया गया कि किस प्रकार टीमवर्क और आपसी समझ के साथ किसी भी रचनात्मक कार्य को बेहतर ढंग से संपादित किया जा सकता है।

कार्यशाला में इस बात पर भी विस्तार से विमर्श किया गया कि अभिनय कार्यशालाओं की सार्थकता केवल अभिनय या रंगमंच में करियर बनाने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी है। वक्ताओं ने कहा कि रंगमंच, अभिनय और कला की अन्य विधाएँ व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज को बेहतर ढंग से समझने में सहायक होती हैं। कला, विशेष रूप से प्रदर्शन कला और रंगमंच, जीवन के अनुभवों के नए द्वार खोलती है और व्यक्ति को संवेदनशील व जागरूक बनाती है।

इस कार्यशाला में महिमा आंगिक अभिनय के प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को शारीरिक अभिव्यक्ति, भाव-भंगिमा और मंच पर उपस्थिति के विविध पहलुओं से अवगत करा रही हैं। वहीं सोनू कुमार और सिमरन कुमारी कार्यशाला के समन्वयक के रूप में संपूर्ण आयोजन को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं। कार्यशाला का संचालन और मार्गदर्शन सुल्ताना परवीन के देखरेख में किया जा रहा है, जिनके अनुभव और नेतृत्व से यह आयोजन और भी सशक्त बन रहा है।

कार्यशाला से जुड़े प्रतिभागियों का उत्साह, अनुशासन और सीखने की ललक अत्यंत सराहनीय रही। जिस प्रकार से प्रतिभागी पूरे मनोयोग और समर्पण के साथ अभ्यासों में भाग ले रहे हैं, वह यह दर्शाता है कि यह कार्यशाला न केवल अभिनय के क्षेत्र में बल्कि उनके व्यक्तिगत विकास में भी एक नई दिशा देने का कार्य करेगी ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago