सिवान(बिहार)चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा पर गोपालगंज पुलिस लाइन में गृह मंत्री अमित शाह का भाषण सुनने पूर्वी सिवान जिले से दस हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे। यह जानकारी महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने दी। वे रविवार को भगवानपुर बाजार में लोगों को गोपालगंज चलने का निमंत्रण दे रहे थे।
सांसद ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने बिहार के विकास के लिए खजाना खोल दिया है। राज्य में हर तरफ विकास दिख रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का बिहार के प्रति हमेशा सकारात्मक रुख रहा है। सिग्रीवाल ने पूर्वी सिवान जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय, चंदन सिंह और आशीष रंजन सिंह से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गोपालगंज जाने वाले लोगों का हर हाल में ख्याल रखा जाएगा।
जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने बताया कि सभी प्रखंडों में तैयारी पूरी कर ली गई है। सांसद ने बाजार में घूम-घूम कर लोगों को गोपालगंज चलने का आग्रह किया। इस दौरान मौलाना नूरुद्दीन अंसारी को भी आमंत्रण दिया गया। मौके पर सुजीत पांडेय, डॉ. उमा शंकर साहू, सियाराम प्रसाद, लोकेश नाथ पांडेय, आशीष रंजन सिंह और चंदन सिंह मौजूद रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment