Home

झारखंड के 10 आदिवासी लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने कश्मीर में बंधक बनाया

गढवा(झारखंड)सूबे के गढवा जिला के कई प्रखंडों के लड़कियों को सिलाई सेंटर में नौकरी दिलाने के बहाने गढवा से दिल्ली और फिर दिल्ली से कश्मीर तक पहुंचाया जा रहा है। कश्मीर में सभी लड़कियों का मोबाइल छीन कर बंधक बनाया गया है।बंधक रीता की माँ और भाई दोनों ने गढवा एसपी को आवेदन देकर अपनी बेटी का जान बचाने की गुहार लगाई है।गढवा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कोण मंडरा की रहने वाली शांती कुँवर की बेटी सरिता कुमारी पिछले एक वर्षो से सिलाई सीखने गढवा आ रही थी। उन्होंने पिछले कई महीनों तक घर में सभी लोगों से बात चीत की उसके बाद सरिता को सिलाई सिखाने वाले लोग उसे ज्यादा पैसा का लालच देकर दिल्ली ले गए।ये कह कर की दिल्ली में आपको ज्यादा पैसा मिलेगा। सरिता और उनके साथ 9 लड़कियाँ तैयार होकर निकल गयी। दिल्ली में कुछ दिनों तक रखा गया,उसके बाद कश्मीर भेज दिया गया।

वही सरिता का भाई विकालेश उरांव ने बताया कि मेरी बहन गढवा सिलाई सीखने आती थी लेकिन मुझे ये पता नहीं है कि कहाँ आती थी और कहाँ रहती थी। हमलोग पढ़े लिखे नहीं है। हमलोग उतना नहीं जानते है लेकिन सरिता 5 दिसंबर को अपने जीजा सुरेंद्र उरांव के पास फोन की और बताने लगी की मेरे साथ ऐसे ऐसे हो गया। हम गढवा सिलाई सीखने आते थे और वहाँ से दिल्ली लाया गया कुछ दिन के बाद हमलोगों को कश्मीर भेज दिया गया है।मेरे साथ 9 लड़कियाँ है सभी लोगों का मोबाइल छीन लिया गया है। मेरे पास छोटा सा फोन है। हम अपना फोन छुपा लिए है।हम बाथरूम में आकर आपसे बात कर रहे है। हमको बचा लीजिए। यहाँ कभी कुछ भी हो सकता है हमको बहुत डर लग रहा। ये सारी बाते अपने जीजा सुरेंद्र उरांव को बताई है। फिर दूसरा फोन 10 दिसंबर को बड़ी बहन के पास की उनसे भी यही बोला गया कि मुझे पता नही है कि हम कहाँ है मुझे बचा लीजिए बहुत डर लग रहा है।

इतना ही नही गढवा जिला के विभिन्न प्रखंडों के लड़कियों को सिलाई सेंटर में नौकरी दिलाने के बहाने गढवा से दिल्ली और दिल्ली से कश्मीर तक पहुंचा दिया और कश्मीर में सभी लड़कियों का मोबाइल छीन कर बंधक बनाया है। जानकारी के अनुसार रीता कुमारी ने अपने परिजनों को दो बार कॉल की उसके बाद उनका फोन बंद बता रहा है। रीता की माँ और भाई गढवा एसपी को आवेदन देकर अपनी बेटी का जान बचाने की गुहार लगाई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

5 hours ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

5 days ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

7 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

4 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 month ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago