महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में मलवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ‘इंटरडिसिप्लिनरी लाइफ साइंसेज’ विषय पर रिफ्रेशर कोर्स की शुरुआत हुई। यह कोर्स ऑनलाइन माध्यम से 26 जुलाई 2025 तक चलेगा। इसमें देशभर के 17 राज्यों से 101 शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है।
कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सरकार की पहलों पर बात की। शिक्षण में लचीलापन, बहुविषयक अध्ययन, उद्यमिता को बढ़ावा और अंतर्विषयी शोध की जरूरत को जरूरी बताया। उन्होंने भारत सरकार की बायो-ई3 नीति का उल्लेख करते हुए बायोसाइंटिस्ट की भूमिका को अहम बताया।
उद्घाटन सत्र में एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार और सह-निदेशक प्रो. तनु गुप्ता ने कुलपति और प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सुरेंद्र सिंह ने पाठ्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोर्स में जीनोमिक्स, प्रोटीओमिक्स, मेटाबोलोमिक्स, फंक्शनल फूड, न्यूट्रास्यूटिकल्स और जीन एडिटिंग जैसे विषय शामिल हैं। इससे शिक्षक नई तकनीकों से परिचित होकर अपने शोध कार्य में उनका उपयोग कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान देशभर के विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। समापन पर समन्वयक डॉ. अनीता कुमारी ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment