बिहार के गया जिले में रामनवमी पर्व को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने की। बैठक में रामनवमी आयोजक केंद्रीय कमिटी के सदस्य शामिल हुए। डीएम ने शोभायात्रा के समय, रूट, तैयारी, व्यवस्था और प्रशासन से समन्वय पर चर्चा की।
कमिटी ने बताया कि गया शहरी क्षेत्र को 6 आयोजक नगरों में बांटा गया है। इनमें डेल्हा, पंतनगर, विष्णुपद, कोतवाली, बागेश्वरी और मानपुर शामिल हैं। इस बार 108 शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें 50 से 60 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे। शोभायात्रा प्रशासन द्वारा तय मार्ग से ही गुजरेगी। समापन के बाद विष्णुपद मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
डेल्हा, अक्षयवट, नारायण चुआ और टिकारी रोड की खराब सड़कों को ठीक कराने का अनुरोध किया गया। डीएम ने कहा कि रामनवमी हर साल शांति और सौहार्द के साथ मनाई जाती है। इस बार भी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाएं। कहीं भी सौहार्द न बिगड़े, इस पर नजर रखें।
शोभायात्रा मार्ग पर सफाई, अतिरिक्त रोशनी और पानी टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। रात 12 बजे तक शोभायात्रा हर हाल में संपन्न करानी होगी। संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी, ड्रोन और वीडियोग्राफी से निगरानी होगी।
डीएम ने कहा कि डीजे की कोई परिभाषा नहीं है। लाउडस्पीकर अधिनियम के तहत तय डेसिबल से अधिक आवाज न हो। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन जरूरी है। सभी थानाध्यक्षों को इसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है।
आयोजकों से कहा गया कि शोभायात्रा में पर्याप्त वॉलंटियर रखें। सभी वॉलंटियर आई कार्ड पहनें। शोभायात्रा का लाइसेंस अनिवार्य है। लाइसेंस में दिए गए समय और शर्तों का पालन करें। सुरक्षा के लिए शोभायात्रा के दौरान बिजली काटी जाएगी। ट्रॉली पर अलग-अलग स्थानों पर लाइट की व्यवस्था रहेगी।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामनवमी पर्व को सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाएं। शोभायात्रा के लाइसेंस की सभी शर्तों का पालन करें। जुलूस तय समय और मार्ग से ही निकले।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था, अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment