दाउदपुर:सारण पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता पाई। दाउदपुर थाना क्षेत्र में 111.55 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।
घटना 5 जुलाई की है। दाउदपुर थाना को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोबराही गांव के रास्ते शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही शिव शक्ति धाम के पास सघन वाहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह ताजपुर, थाना मांझी का रहने वाला है।
इस मामले में दाउदपुर थाना में कांड संख्या 172/25, दिनांक 6 जुलाई 2025 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।
जब्त सामानों में 111.55 लीटर विदेशी शराब और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं। कार्रवाई में दाउदपुर थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment