Home

12 करोड़ की लागत से बने जलमीनार बनी शोभा की वस्तु, स्थानीय जनप्रतिनिधि की लापरवाही से है बन्द

गिरिडीह(झारखंड)जिले के बिरनी प्रखंड के पेशम में पेजल एवं स्वछता विभाग की ओर से बने जलमीनार इन दिनों स्थानीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के वजह से शोभा की वस्तु बनी हुई है। जानकारी के अनुसार विभाग ने 12 करोड़ की लागत से 1.40 लाख क्षमता का जलमीनार बनाया था ताकि गादि एवं पेशम पंचयात के ग्रामीणों की प्यास बुझ सके परन्तु इस तपती गर्मी में भी ग्रामीणों को पानी के लिए कुआं एवं चापानल पर भटकना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार पेशम एवं गादि पंचायत में कुल 1700 कनेक्शन है जिसे पिछले 5 महीने से पानी नहीं मिला है। कार्यरत कर्मचारी मांझी तुरी ने बताया कि पहले जलमीनार कम्पनी के अंदर था तब चार कर्मचारी काम करते थे। उस समय रोज ग्रामीणों को पानी मिलता था। परन्तु जब से कम्पनी ने गादि एवं पेशम मुखिया को हेंडवोवर किया तब से ग्रामिणों को निमित पानी नहीं मिल रहा है। 5 महीने पहले मोटर एवं स्विच बोर्ड जल गया जिस वजह से पानी सप्लाई बंद है इसके अलावा 11 हजार केबल तार जल गया जिसमे नंगा तार को पाइप में डाल कर काम लिया जा रहा है। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। तार को बांस के सहारे बांध कर पम्प हाउस तक पहुंचाया गया है।पहले काम करने वाले कर्मचारियों को 10 हजार प्रति माह वेतन मिलता था परन्तु जब मुखिया ने हेंडवोवर लिया तो 2 कर्मचारी को हटा दिया गया एवं वेतन 7 हजार कर दिया गया। अब सिर्फ 2 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। 2 कर्मचारी को हटा दिया गया। कहा पिछले 10 महीने से उनको वेतन नहीं मिला है। मुखिया ने कहा था कि 2 महीने के लिए 7 हजार रुपए महीना दिया जाएगा। जिसके बाद 10 रुपए कर दिया जाएगा परन्तु वह भी आज तक बकाया है। हमारा भी घर परिवार है बिना वेतन के घर कैसे चलेगा। त्यौहार में काफी गिड़गिड़ाने पर मुखिया हजार-2 हजार दे देते हैं। ऐसे में बच्चे की पढाई लिखाई एवं अन्य जरूरी चीज की व्यवस्था कैसे होगी।
क्या कहते हैं जेई :
जेई जहेन्द्र भगत कहते हैं कि हेंडवोवर करने के बाद जलमीनार को चलाने की जिम्मेवारी मुखिया की होती हैं एवं जलकर वसूलने की जिम्मेवारी जल सहिया की होती है। मुखिया एवं जल सहिया दोनों के सहयोग से ही ग्रामीणों को जलापूर्ति किया जाना है। हालांकि इसकी जानकारी मुझे नहीं थी पंचायत के मुखिया से बात कर इसे चालू किया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago