torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack भगवानपुर में महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 129 जयंती मनाई गई - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

भगवानपुर में महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 129 जयंती मनाई गई

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के बिमल चौक मुंदीपुर में स्थित आई टी टी टेक्निकल इंस्टीट्यूट के परिसर में महापंडित राहुल सांकृत्यायन की 129 जयंती मनाई गई।इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधानपरिषद सदस्यत डॉ. प्रो.वीरेंद्र नरायन यादव व पूर्वविधायक हेमनारायण साह उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते एमएलसी

इस मौके पर महापंडित राहिल सांकृत्यायन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद दिया गया।इसके उपरांत श्री यादव ने इनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए चर्चा की।पूर्व विधायक ने कहा कि छात्रों को महा पंडित राहुल सांकृत्यायन के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने पर बल दिया तथा पूर्व विधायक ने छात्रों के परिजनों से आग्रह करते हुए कहा कि किसी छात्र को पैसा दे देने से उसकी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती।

वे अपने बच्चों का निरंतरता निगरानी करें।वही इस मौके पर इंस्टीट्यूट के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अथितियों का भरपूर मनोरंजन किया।कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने इंटरनल टेस्ट में सफल छात्र/छात्राओं पर ट्राफी देकर सम्मानित किया।इस मौके पर संस्थान के निर्देशक अरविंद कुमार,राजेश सर डा. पि. के अनिष,अमित सर,प्रिंस सर, सुरज सर,आशुतोष सर,डॉ.जितेन्द्र वर्मा,यशवन्त कुमार सिंह, कालीचरण पंडित उर्फ दिपक आर्या,दिपक आनन्द,नवीन कुशवाहा सहित अन्य गण्यमान्य लोग शामिल थे।