129th birthday of Bharat Ratna Baba Saheb Bhim Rao Ambedkar was celebrated
बनियापुर (सारण) समाजिक न्याय के प्रणेता ,महान विद्वान् ,विश्वख्याति के वैश्विक दार्शनिक वैज्ञानिक वंचितो के मसीहा बाबा साहेब डा भीम राम अम्बेडकर की जयंती बनियापुर में उल्लास के साथ मनाई गयी।लोगो ने उक्त जयंती में लॉक डाउन में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते बारी बारी से बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि किया।
बनियापुर में मुखिया नागेन्द्र प्रसाद ने बाबा साहेब डा भीम राव अम्बेडकर के व्यजतित्व व् कृतित्व पर चर्चा करते कहा कि बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर भारत में वर्गविहीन जातिविहीन समाज निर्माण के समर्थक थे उन्होंने वर्गविहीन समाज निर्माण से पहले समाज को वर्गविहीन बनाना चाहते थे उन्होंने दलितों वंचितो के हक हकुक के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।भारत के संविधान निर्माता के रूप में विश्व स्तर पर उनकी ख्याति अद्वितीय रही।वही पूर्व मुखिया श्रवण महतो विक्रम चौधरी प्रो मनोज कुमार सत्यम गुलाम फारूक आदि ने बाबा साहेब को फूलमाला अर्पित करते कहा कि बाबा साहेब विश्व स्तर के चिंतक विद्वान् कुशल राजनेता होते दलित पिछड़ो शोषितो के मसीहा थे जिनके कृति से समाजिक आर्थिक शैक्षिक संरचना में बदलाव आया।वही बैदौली के मुखिया पति रविन्द्र राम ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि करते कह कि बाबा साहेब विश्व मानव थे जिन्होंने विश्व कल्याण सहित भारत के संविधान निर्माण कर समाजिक समरसता को मजबूत किया दलितों वंचितो के उत्थान के लिए काम किया।
शिक्षक श्रीराम ने भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को महामानव कहते उनके विश्वव्यापी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।मौके पर लोगो ने लॉक डाउन का पालन करते अपने घरो में ही संस्थानों में बाबा साहेब की जयंती मनाई ।
अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…
भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…
लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…
Leave a Comment