Home

बिहार के सरकारी विद्यालय के 13 लाख छात्रों को मिलेगा डिजिटल कक्षा का लाभ, घर बैठे किसी भी समय कर सकेंगे पढ़ाई

पटना(बिहार)सूबे सरकारी विद्यालय के छात्रों को अब डिजिटल कक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे विद्यालय के अलावा घर पर कभी भी छात्र शिक्षक से पढ़ सकते हैं। इसका लाभ सूबे के नौवीं कक्षा में पढ़ रहे 13 लाख छात्रों को मिलेगा। इसकी तैयारी बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा शुरू कर दी गयी है। इसके लिए राज्य भर के 20 शिक्षकों की टीम बनायी गयी है। टीम में विषयवार शिक्षकों को रखा गया है। 

एक शिक्षक का संबंधित विषय के किसी एक पाठ का 45 मिनट का वीडियो रहेगा। इस वीडियो को विद्यालय को भेजा जाएगा। इसके अलावा दीक्षा पोर्टल, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के साथ यू-ट्यूब चैनल पर रखा जाएगा, जिससे छात्र अपनी सुविधानुसार उसे देख सकें। बता दे कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा 2021 में दसवीं कक्षा के सभी विषयों की डिजिटल कक्षा तैयार की गयी थी। इसका फायदा मैट्रिक के सेंटअप परीक्षार्थियों को खूब हुआ है।

वर्तमान में कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद हुए तो भी छात्रों की पढ़ाई बीच में नहीं रुकी। अब बिहार विद्यालय शिक्षा परियोजना के द्वारा नौंवी की भी डिजिटल कक्षा तैयार की जा रही है। इससे राज्य के छात्रों को काफी मदद मिलेगी। सरकारी विद्यालय में उन्नयन योजना के तहत स्मार्ट क्लास शुरू की गयी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण विद्यालय बंद होने से स्मार्ट क्लास भी बंद हो गया। लेकिन डिजिटल कक्षा का फायदा छात्र अपने घर में रह कर भी उठा पाएंगे। 

छह विषयों के सभी पाठ का बन रहा वीडियो 
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा छह विषयों के सभी पाठ का वीडियो बनाया जायेगा। एक कक्षा एक विषय वस्तु पर रहेगी। हर पाठ को पूरे विस्तार से समझाया जा रहा है। जो पाठ प्रयोग के आधार पर है, उसमें प्रयोग करते हुए शिक्षक पाठ को तैयार किया गया है। इससे छात्रों को समझने में परेशानी नहीं होगी। इसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू विषय शामिल है। इन सभी विषयों के हर पाठ का वीडियो तैयार किया जा रहा है। लगभग सौ से अधिक वीडियो रहेगा। 

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago