सारण:जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी गांव में 130 लीटर देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 18 जून को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
सूचना मिलते ही डेरनी थाना की टीम ने पिरारी गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मंटु कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह पिरारी गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम सुबेदार महतो है।
इस मामले में डेरनी थाना में कांड संख्या 144/25, दिनांक 18.06.25 को बिहार मद्यनिषेध अधिनियम की धारा 30 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शराब कारोबार में शामिल अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
छापेमारी दल में डेरनी थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment