Home

भगवानपुर में मास्क जांच में 26 लोगों से वसूले गए 1300 रुपये फाइन

बसंतपुर में 205 लोगों की जांच में 2 मिले पाॅजिटिव

बसंतपुर(सीवान)प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में सोमवार को कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अलग-अलग गांवों से पहुंचे कुल 205 लोगों का कोरोना जांच किया गया। इसमें रैपिड एंटीजन के माध्यम से 205 व आरटीपीसीआर के माध्यम से 80 लोगों का कोरोना जांच किया गया। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार रविरंजन ने बताया कि 2 लोगों का रिपोर्ट पाॅजिटिव आया है। मौके पर प्रबंधक सरफराज अहमद,लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार यादव,सुषमा स्वराज,चंदन कुमार,चंदन राम आदि स्वास्थ्य कर्मी थें

भगवानपुर में मास्क जांच में 26 लोगों से वसूले गए 1300 रुपये फाइन
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड कार्यालय के पास एनएच 331 पर सोमवार को मास्क जांच अभियान चलाया गया। इसमें बिना मास्क पहने बाहर निकलने वालों लोगों से फाइन वसूला गया।

बीडीओ डॉ. कुंदन के निर्देश पर प्रखंड कोऑर्डिनेटर खुर्शीद आलम व अन्य कर्मियों ने पुलिस बलों के साथ चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान बिना मास्क पहने बाहर निकले 26 लोगों से 1300 रुपये फाइन वसूले गए।

चवर के खेत से 15 लीटर देशी शराब बरामद

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के सराय परौली गांव के चवर के खेत से रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब बरामद किया हैं।

इसकी सूचना देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पीएसआई रजनी कुमारी व एएसआई अफताब आलम ने पुलिस बल के साथ सराय परौली गांव चवर के एक खेत में बिक्री के लिए छुपाकर रखे 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है।पुलिस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago