Home

सारण में सड़क जाम और पुलिस पर हमले के 14 आरोपी पकड़े

सारण:अमनौर थाना क्षेत्र के जहरी पकड़ी गांव में सड़क हादसे के बाद उपद्रव करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अब तक की छापेमारी में 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 6 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है।

घटना 9 अप्रैल की है। गांव में एक 18 चक्का ट्रक की टक्कर से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडे लेकर सड़क जाम कर दी थी। सूचना मिलते ही अमनौर थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों को समझा रही थी, तभी भीड़ उग्र हो गई। भीड़ ने सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए उन्होंने दो राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मढ़ौरा के डीएसपी और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालात पर काबू पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक चालक को भीड़ से बचाकर अमनौर थाना लाया गया। घायल एसआई संजय कुमार को पीएचसी अमनौर से प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया।

पुलिस ने सड़क जाम हटाकर यातायात बहाल किया। सरकारी काम में बाधा और पुलिस पर हमले के मामले में अमनौर थाना में केस दर्ज किया गया है। कांड संख्या 95/25 के तहत बीएनएस की कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर 14 उपद्रवियों की पहचान हुई। इनमें 8 को गिरफ्तार किया गया। 6 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। सभी को कोर्ट भेजा जा रहा है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही वारंट और कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए सख्त सजा दिलाई जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों में लाल देव राय, रामबाबू राय, राकेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार, पंकज कुमार (पिता जलेश्वर राय), उदित कुमार, पंकज कुमार (पिता सुरेन्द्र राय) और चंदन कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम जहरी पकड़ी, थाना अमनौर, जिला सारण के रहने वाले हैं।

पुलिस टीम में मढ़ौरा के डीएसपी, मशरक के अंचल निरीक्षक, अमनौर थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago