बनियापुर (सारण) बनियापुर थाना क्षेत्र के तख्त भीठी गांव में गरज के साथ बारिश में हुई वज्रपात की शिकार होने से एक किशोरी की मौत हो गयी है।किशोरी के मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सुचना पर अंचलाधिकारी सहित पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए छपरा भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि भीठी सहाबुद्दीन पंचायत के भीठी तख्त गांव में आधी बारिश में हरेराम महतो की 14 वर्षीय पुत्री रविता कुमारी बाहर शौच के लिए जा रही थी कि तेज गर्जन के साथ हुई वज्रपात में घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना से जहां लोगों में दहशत फ़ैल गयी। वही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए छपरा भेज दिया। तथा अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने बताया कि घटना काफी हृदय विदारक है। घटना में सरकारी निर्देसनुसार आश्रितों को राहत पहुंचाई जाएगी। मौके पर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह सहित पुलिस कर्मी शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment